November 14, 2025

नासिक में यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में हुए बस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की भी मौत हुई है। राज्य की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। खबर है कि घटना के समय बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी। यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही सरकार ने 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने जानकारी दी कि इसे लेकर जिलाधिकारी से बात की गई है।खबर है कि चलती बस में आग लग गई थी। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस पलट गई थी, जिसके बाद आग लग गई।

हादसे का शिकार हुई बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। इनमें करीब 11 लोगों की मौत हुई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। जबकि, 25 लोग घायल हो गए हैं। सीएम शिंदे लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त हुई बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी। यह हादसा सुबह 4 बजे के आसपास हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के वक्त यात्री सो रहे थे और उन्हें बचने का मौका नहीं मिला। आंकड़े बताते हैं कि लगभग 25 लोग इसमें झुलस गए हैं।

 

You may have missed