पटना नगर निगम के वार्ड 1 से पार्षद पद के लिए राम जी चौधरी ने दाखिल किया नामांकन

पटना। पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी के रूप में राम जी चौधरी ने आज नामांकन दाखिल किया। राम जी चौधरी ने दीघा चौहट्टा से जुलूस निकालकर नामांकन के लिए पहुंचे थे। वही राम जी चौधरी के साथ सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक साथ थे। राम जी चौधरी वार्ड पार्षद के पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वही उन्होंने कहा कि वार्ड 1 के जनता के साथ लगातार नाइंसाफी हो रही है। नगर निगम के द्वारा इलाके के साथ सौतेला जैसा व्यवहार किया जा रहा है। मौजूदा पार्षद पिछले 5 वर्षों से विकास के नाम पर जनता के साथ छल करते आ रहे हैं। वार्ड संख्या 1 के सर्वांगीण विकास के लिए वे चुनाव मैदान में उतरे हैं।

वही उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 1 के निवासियों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं से प्रतिदिन रूबरू होना पड़ता है। नगर निगम के द्वारा जो बुनियादी नागरिक सुविधाएं दी जानी चाहिए थी। वह भी यहां के नागरिकों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसलिए वे मैदान में उतरे हैं। वही उन्होंने कहा कि वार्ड 1 जनता के सभी समस्याओं के निपटारे के लिए उनके पास कार्य करने की क्षमता तथा विजन है। इसी भरोसे वे जनता के बीच जीत का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। वही नामांकन के दौरान उनके साथ युवा नेता सोनु यादव, रंजीत यादव, सुरज पासवान, मिथलेश पासवान, मनोज दास, विशाल, अशोक, पप्पू ठाकुर आदि उपस्थित थे।

You may have missed