October 16, 2026

औरंगाबाद : भाकपा माओवादी संगठन के कुख्यात नक्सली विनय यादव गिरफ्तार, 5 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश, 5 लाख था इनाम 

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली विनय यादव को पकड़ने में औरंगाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बता दे की नक्सली की गिरफ्तारी दाउदनगर के मायापुर गांव से हुई है। वही मिली जानकारी के मुताबिक नक्सली की गिरफ्तारी के लिए बिहार सरकार ने 5 लाख जबकि झारखण्ड सरकार ने 10 लाख का इनाम घोषित किया है और इसे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ की पुलिस बेसब्री से तलाश कर रही थी। हालांकि कुख्यात नक्सली विनय की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस महकमे के द्वारा नही की गई है। लेकिन सूत्रों की माने तो गिरफ्तारी के बाद नक्सली को किसी गुप्त स्थान पर रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस संबंध में जब औरंगाबाद के SP कांतेश कुमार मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने इस प्रकार की किसी भी जानकारी में अपनी अनभिज्ञता प्रकट की और कहा कि इस मामले में वे कुछ भी बता नहीं सकते। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली की रिश्तेदारी दाउदनगर के करमाकला गांव में है। लेकिन पुलिस के द्वारा से एक रिश्तेदार के दोस्त जो कि मायापुर का रहने वाला था वही से गिरफ्तारी कि गई है।

You may have missed