August 31, 2026

PATNA : जक्कनपुर में ससुराल जाकर सनकी पत्नी और सास को जिंदा जलाया; बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

पटना। राजधानी पटना में एक सनकी शख्स ने पत्नी और सास को जिंदा जला दिया है। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के दोपुलवा इलाके की है। गंभीर रूप से झुलसी मां-बेटी को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरोप शख्स अपने ससुराल पहुंचा था। ससुराल वालों से किसी बात को लेकर उसकी अनबन हो गई। जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और सास को जिंदा जला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।