September 18, 2026

नवादा : शादी का झांसा देकर किशोरी का युवक ने किया 6 महीने तक यौन शोषण, एफआईआर दर्ज

नवादा। बिहार के नवादा जिलें में एक किशोरी का 6 माह तक यौन शोषण किया गया। शादी का झांसा देकर इसके साथ कुकृत्य किया गया। अब युवक और उसका परिवार शादी करने और साथ रखने से इंकार कर रहे हैं। मामला नवादा जिले के रजौली थाना इलाके के एक गांव का है। पीड़िता और आरोपित पक्ष एक ही गांव के हैं। प्रेमी और उसके परिवार वालों के रवैए से आहत किशोरी ने थाना पुलिस की शरण ली है। रजौली के प्रभारी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू का दी है। पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है। पीड़िता की शिकायत है कि गांव का ही प्रेमी युवक शादी का झांसा देकर यौन शौषण किया। पुणे तक साथ ले गया। अब घर लेकर लौटा है और शादी से इंकार कर रहा है। उसके परिवार वाले भी रखने को तैयार नहीं हुए और गाली गलौच तथा मारपीट कर भगा दिया है। इस मामले में आरोपित युवक के साथ ही उसके पिता सहित घर परिवार के कई महिला-पुरषों को आरोपित बनाया गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

You may have missed