बेगूसराय गोलीकांड में आया नया मोड़ : आरोपी नागा के परिजनों ने पुलिस पर लगाया झूठे केस में फंसाने का आरोप, होटल का CCTV फुटेज किया पेश

बेगूसराय। बिहार में हुए गोलीकांड का मुद्दा इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गोलीकांड मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसी कड़ी में भागलपुर गोलीकांड में अब एक नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को उसके परिजनों ने निर्दोष बताया है और साथ ही साथ परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर झूठा मुकदमा बनाकर उसके बेटे को फंसाने का आरोप भी लगाया है। बता दें कि इस संबंध में आज पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपियों में से एक नागा को गिरफ्तार किया है गिरफ्तारी के बाद नागा की मां ने पत्रकारों को बताया कि उसके बेटे को झूठा केस बनाकार कर गिरफ्तार किया गया है और प्रशासन अपनी नाकामी छुपाने के लिए किसी निर्दोष को फंसाने का काम कर रहा है। केशव उर्फ नागा के पिता राम विनय सिंह और मां किरण देवी का कहना है कि कहना है कि हमारे पास सबूत के तौर पर CCTV फुटेज भी है। एक कैमरा उनके घर पर लगा था तो वहीं दूसरा उनके होटल में था। उन्होंने CCTV फुटेज जारी कर कहा है कि घटना के दौरान मेरा बेटा दुकान पर ही बैठा था। पुलिस जबरस्ती उसे फंसाने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं, नागा की मां ने ये भी कहा कि पुलिस वालों ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां भी दी है। वही विपक्ष भी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार सवाल उठा रहा था। अब जब पुलिस को मामले में कामयाबी मिली और चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया तो अब नागा के माता-पिता की एंट्री हो गई। उन्होंने अब पुलिसवालों पर ही गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

About Post Author

You may have missed