समस्तीपुर में सनकी दामाद ने ससुराल जाकर सास को मारी गोली, पिस्टल जाम होने से बीबी की बची जान
- आरोपी दामाद को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में एक सनकी शख्स ने ससुराल जाकर अपनी सास की गोली मार कर हत्या कर दी। इस दौरान उसने अपनी पत्नी पर भी गोली चलाई लेकिन उसकी किस्मत अच्छी रही कि गोली पिस्टल में ही फंस गई जिससे उसकी बीवी का जान बच गई। आरोपी दामाद को ग्रामीणों ने पकड़कर की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के रोसरा थाना अंतर्गत रहुआ गांव की है। बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ चल रहे विवाद को लेकर आरोपी शख्स ने सास की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल एक सनकी शख्स ने ससुराल जाकर अपनी सास की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी दामाद को पकड़कर पहले तो जमकर पिटाई की और फिर इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल एक मैगजीन और एक खोखा बरामद किया है।

बताया जाता है कि इस दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी को भी मारना चाहा लेकिन पिस्टल ने धोखा दे दिया जिसके कारण उसकी पत्नी की जान बच गई। मृतक महिला की पहचान निर्मला सुधांशु के रूप में हुई है। वहीं हत्यारे दामाद मनोज यादव को पुलिस ने जख्मी हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार रोसड़ा थाना इलाके के रहुआ गांव निवासी सुरेंद्र सुधांशु ने 12 साल पहले अपनी बेटी काजल की शादी सिंघिया थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर लगमा गांव के रहने वाले मनोज यादव से की थी। शादी के बाद से ही दोनों का रिश्ता ठीक नहीं रहा। अपने पति से प्रताड़ित होकर काजल अपने मायके में ही रह रही थी। इस बीच मनोज यादव अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी से कहासुनी हुई। इस दौरान बचाव में आई 50 वर्षीय सास निर्मला सुधांशु पर उसने गोलियां चला दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एवं ग्रामीण पहुंचे और उसे रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

