September 5, 2026

PATNA : उपमुख्यमंत्री रेणु देवी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने पहुंची हैदराबाद

पटना। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी शुक्रवार को भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने हैदराबाद पहुंची। जहां पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने परंपरागत रूप से उनका भव्य स्वागत किया।
इस आशय की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री के आप्त सचिव आरके शरण ने बताया कि भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एचआईसीसी) में 2 एवं 3 जुलाई को आयोजित की गई है, जिसमें भाग लेने के लिए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आज दोपहर में हैदराबाद पहुंची। उन्होंने आगे बताया कि पीएम मोदी 3 जुलाई की शाम हैदराबाद के परेड ग्राउंड में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें उपमुख्यमंत्री रेणु देवी भी भाग लेंगी।

You may have missed