February 16, 2026

सुपौल जिला में बड़ी वारदात,डॉक्टर की हत्या,स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम,प्रशासन पहुंची मौके पर

सुपौल। प्रदेश के सुपौल जिला में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।सुपौल में एक होम्योपैथिक डॉक्टर को अपराधियों ने सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया घटनास्थल पर ही डॉक्टर की मौत हो गई।इस घटना से पूरे जिले में दहशत का वातावरण स्थापित हो गया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों द्वारा डॉक्टर को तीन गोली मारी गयी है। डॉक्टर का नाम प्रसाद मेहता बताया जाता है। घटना सुपौल जिला के जदिया बाजार में हुई बताई जाती है इस घटना के बाद लोगों ने जदिया बाजार बंद करके सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं। घटना जदीया थाना के जदीया बाजार का बताया जा रहा है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हर दिन के तरह डॉक्टर अपनी क्लिनिक खोलने जैसे आए कि सुबह- सुबह अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून डाला।हालांकि घटना के कारणों का अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।ऐसी चर्चा हो रही है कि किसी पुरानी दुश्मनी में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा।हालांकि घटना के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। इधर परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।घटना के बाद से इलाके के दहशत का माहौल कायम हो गया है।लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम करने के साथ बाजार को भी बंद कर दिया है।हालांकि अब तक घटना के कारणों का ठीक से पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है।

You may have missed