औरंगाबाद में शमशान घाट की सफाई करने गए नगर परिषद कर्मी की हत्या, जानिए पूरा मामला

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में हत्याओं का दौर थमने का नाम नही ले रहा है। छोटी छोटी बात पर किसी की हत्या यहां आम बात बनी हुई है। इसी दौर में बीती मध्यरात्रि औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में शमशान घाट के पास नगर परिषद में कार्यरत सफाईकर्मी की पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दी गयी। मृतक सूरज राम पास के ही महादलित टोला निवासी सेवा राम का पुत्र था। बताया जा रहा है कि बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी है। जिस पत्थर से उसकी हत्या की गई है, उसे भी आसपास के लोगो ने ढूंढ लिया है।

वही जैसे ही हत्या की खबर लोगों तक पहुंची काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। वहीं उसके परिजन शव के पास रोने बिलखने लगे। परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद ही यह पता चल सकेगा कि हत्या की यह घटना क्यों अंजाम दिया गया।

You may have missed