खगड़िया : तेज रफ़्तार ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर, 2 मजदूरों की गई जान, 12 से अधिक घायल

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में लगभग एक दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जिसमें एक को गंभीर हालत में भागलपुर रेफर कर दिया गया है। मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर एकनिया ढाला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर से भरी टाटा मैजिक गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दिया था। सड़क हादसे में टाटा मैजिक वैन पर सवार एक महिला समेत दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही एक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताया जा रहा है। जिसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया कि सभी मजदूर पटना जिला के मोकामा टाल क्षेत्र से दलहन की फसल की कटाई कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दोरान टाटा मैजिक गाड़ी का टायर पंचर हो गया था। मैजिक वैन का सड़क किनारे टायर बदला जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से मैजिक वैन में टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी सड़क के गड्ढे में पलट गई और घटना स्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। टाटा मैजिक पर 15 लोग सवार थे, सभी मोकामा टाल से अपने घर बेलदौर की ओर जा रहे थे।

You may have missed