मुजफ्फरपुर में सीए की छात्रा ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटकी मिली लाश

अंजली जायसवाल की फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, बिहार। मुजफ्फरपुर में सीए की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा हैं की लड़की का नाम अंजली जायसवाल है। वह मुजफ्फरपुर में रहकर सीए की पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा कि घरवालों के साथ कल रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में गई। सुबह गुरुवार को परिजनों ने कमरा बंद देखा तो उसे खटखटया। नहीं खोलने पर वह परेशान हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। दरवाजा तोड़वाया गया। देखा गया कि छात्रा का शव पंखे से झूल रहा है।

कोई सुसाइड नोट नहीं हुआ बरामद, कान में लगा था ब्लूटूथ

जानकारी के मुताबिक, जब दुपट्टा को काटकर शव को नीचे उतारा गया। चेहरा काला पड़ चुका था। कमरे की तलाशी लेने पर दो मोबाइल जब्त किया गया। इसके अलावा कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके कान में ब्लूटूथ लगा हुआ था। बिस्तर पर किताब खुली हुई थी। इसके अलावा छानबीन में छात्रा के पास दो मोबाइल भी मिला। जिसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पूरे घर में कोहराम मचा है। बता दें कि अंजली शहर के एक कोचिंग में पढ़ाई करने जाती थी। पुलिस उस कोचिंग में जाकर भी पूछताछ करने की कवायद कर रही है, ताकि खुदकुशी के कारणों का पता चल सके। जब लड़की का शव मिला तब उसके कानों में ब्लूटूथ लगा था।

You may have missed