September 23, 2026

PATNA : मनेर में शौच के निकली युवती का 2 युवकों ने किया गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

पटना। पटना के मनेर में सोमवार देर शाम शौच के निकली युवती के साथ गांव के ही 2 युवकों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़ित युवती (19) ने परिजनों के साथ थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को मंगलवार को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। परिजनों का कहना है कि युवती देर शाम शौच के लिए घर से निकली थी। इसी क्रम में उसी गांव के दो युवक कमलेश राय और मनी राय ने उसका अपहरण कर खेत में ले गए। वहां दोनों ने मिलकर युवती के साथ एक-एक कर के रेप किया।

वही घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। मामले से परेशान युवती ने घर आकर परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजनों ने इस बात की सूचना मनेर थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने नामजद अभियुक्त मनी राय को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा कमलेश राय फरार हो गया। मनेर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी मनी राय को जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी कमलेश राय को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may have missed