September 23, 2026

शराब से हुई मौतों पर नीतीश सरकार को कांग्रेस ने घेरा, अजित शर्मा बोले- इस घटना के लिए सरकार और अफसर जिम्मेदार, फिर से हो कानून की समीक्षा

पटना। बिहार में होली पर एक तरफ लोग रंग-अबीर खेल रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ जहरीली शराब लोगों की जिंदगी छीन रही थी। होली के दौरान पिछले दो दिन में बिहार में 32 लोगों की जान गई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक सभी की मौत जहरीली शराब की वजह से हुई है। जहरीली शराब के चलते सिर्फ भागलपुर में 17 लोगों ने जान गंवाई। बांका में 12 ने दम तोड़ा। वहीं, मधेपुरा में भी 3 की मौत हुई है। कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद शराबबंदी कानून पर सवाल उठना शुरू हो गया है। वही घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता और भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि बिहार में शराबबंदी फेल है। यह मौतें सरकार और प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। बिहार में धड़ल्ले से शराब मिल रही है। इसकी आड़ में जहरीली शराब का धंधा फल-फूल रहा है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से शराबबंदी कानून की समीक्षा करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि मुझे भी इसकी सूचना मिली है। सभी ने कहा है कि जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। सभी लोगों में लक्षण एक ही है। पेट में दर्द होना, आंख फुलजाना शामिल है। अस्पताल में भी कई लोगों बता देंगे की शराब पीने से मौत हुई है। झारखंड की ओर से जहरीली शराब आने की रिपोर्ट मिल रही है।

बिहार में ठीक से शराबबंदी लागू नहीं, प्रशासन दबाने की करता है कोशिश

विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ठीक से शराबबंदी लागू नहीं करवा पा रहे हैं। इस कानून को हम लोगों ने मिलकर इसको लागू करवाया था। प्रशासन के लोग जहरीली शराब की बात दबाने की कोशिश करते हैं। कहते हैं कह दो पेट में दर्द है। 12-13 आदमी को एक ही समय में एक ही तरह का दर्द होता है। वो भी एक ही समय में एक ही दिन में। निश्चित तौर पर यह दबाने की बात है। चुकी प्रशासन को बचना है। सीएम को बता दूं कि शराब धड़ल्ले से आ रही है। यह मौत का जिम्मेदार प्रशासन और सरकार है। वही ड्रोन से और हवाई जहाज से शराब खोजना पैसे को बर्बाद करना है। कोई अगर घर में बैठकर शराब पी रहा है तो कैसे ड्रोन और हवाई जहाज से इसको पकड़ पाएंगे। इस पैसे को विकास और शिक्षा में लगाना चाहिए। शिक्षा का स्तर ऊपर कीजिए।

शराबबंदी कानून की फिर से हो समीक्षा, 3-4 गुणी कीमत कर दे कीमते

विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि शराब तस्कर कानून का फायदा उठाकर इसकी आर में जहरीली शराब बेच रहे हैं। पहले जब शराब बंदी नहीं थी तो मौतें कहां होती थी। सीएम को फिर से सोचना चाहिए। इसकी समीक्षा करनी चाहिए। अगर इनके प्रशासन के पदाधिकारी नहीं रोक पा रहे हैं तो शराब की कीमत 2 से 3 गुना कर देनी चाहिए। इस राजस्व से बिहार का विकास कीजिए।

You may have missed