PATNA : मोबाइल लूटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, देसी पिस्तौल बरामद

फुलवारी शरीफ। पटना के गोपालपुर पुलिस ने मोबाइल लूटेरा गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार किया है और इनके पास एक देसी पिस्तौल एवं दो लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है। दरअसल, गोपालपुर थाना पुलिस शनिवार देर रात गश्ती के दौरान पासवान चौक के पास अपराध की योजना बनाते चार युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी और पूछताछ के बाद इनके पास से हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना ले गयी।
गिरफ्तार चारों लूटेरे रमन कुमार, चंदन कुमार, रवि कुमार और राजू कुमार है। रमन दीदारगंज के मौजीपुर का रहने वाला है। वह वर्तमान में संपतचक के डोमन मुखिया के मकान में किराये में रहता था। चंदन और राजू बिहारशरीफ का रहने वाला है। वहीं रवि कुमार सकसोहरा का है। चारों किराये का मकान लेकर रहते थे और पिस्तौल के बल पर लूटपाट किया करते थे। संपतचक बस स्टैंड आने-जाने वाले लोगों को हथियार का भय दिखाकर लूटपाट करना इस ग्रुप के सदस्यों का काम है। इस गिरोह का मुख्य सरगना चंदन है।
पुलिस ने सबसे पहले चंदन को गिरफ्तार किया है। उसके निशानदही पर अन्य तीनों लूटेरों को गिरफ्तार किया है। रमन कुमार डोमन मुखिया के श्रीपतपुर स्थित घर मे किराये पर रहता था। शेष तीनों संपतचक के रामनिवास के घर में किराये के मकान में रहते हैं। चंदन के पास से एक पिस्टल और दो लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया है। थानेदार ने बताया कि पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
