पटना में भूमिहार महिला समाज का होली मिलन: ‘रंग बरसे भींगे चुनरवाली’ गाने पर थिरकीं महिलाएं

पटना। राजधानी पटना के सगुना मोड़ स्थित पनाश बैंकवेट में आयोजित भूमिहार महिला समाज की होली मिलन कार्यक्रम ‘रंग धनक’ में महिलाओं पर होली का खुमार ऐसा चढ़ा कि वे डांस करने से खुद को नहीं रोक पायी। ‘होली खेले रघुवीरा अवध में, रंग बरसे भींगे चुनरवाली’ आदि होली गीतों पर महिलाएं जमकर ठुमके लगायी और एक-दूसरे अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पटना के अलावा मुंबई, गौहाटी से भी महिलाएं शिरकत की। कार्यक्रम की आयोजक प्रीति प्रिया ने सभी का स्वागत किया। महिलाओं का स्वागत ढोल नगाड़ों से किया गया। फूलों की होली खेली गई।

कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर धमाल किया। इस दौरान कोई ढोलक बजा रही थी तो किसी ने फगुआ गाया। नूतन, आशना, निशा, श्रद्धा ने भी डांस किया। कार्यक्रम में डॉ. शीला शर्मा, पूनम शर्मा, जदयू महासचिव किरण रंजन, सलाहकार कमिटी की डॉ. बिधु रानी रुक्मिणी, अंजु सिन्हा, गुंजिता बच्चन भी मौजूद थी। कार्यकारिणी कमिटी की कल्पना, भावना भारद्वाज संध्या, भावना भूषण, रश्मि, सोनाली, पूजा, प्रज्ञा, दिव्या के अलावा बंदना, बीना, अर्चना, दीपिका आदि मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन संध्या ने किया।