September 19, 2026

PATNA : बिग अपोलो हॉस्पिटल ने किया निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन

पटना सिटी। तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा समुदाय के वरिष्ठ जनों के सानिध्य में कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस शिविर के माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित जनमानस को हृदय रोग संबंधित जांच व आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया गया।
पटना साहिब गुरुद्वारा समिति ने बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के इस कार्य की सराहना की एवं आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। शिविर में डॉ. आदिल अहमद खान, कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ. सुष्मिता अर्चना, किसलय कुमार, नारायण सिंह अतनु सुर, नीरज कुमार एवं नर्सिंग टीम उपस्थित थे।

You may have missed