PATNA : MLC चुनाव के लिए JDU ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखिये पूरी लिस्ट
पटना। बिहार में 24 सीटों पर होने जा रहे एमएलसी चुनाव के लिए जदयू ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। जदयू ने 11 सीटों पर अपने एमएलसी उम्मीदवार का नाम घोषित किया है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने लिस्ट जारी किया है। जानकरी के मुताबिक, बिहार में MLC चुनाव के लिए JDU उम्मीदवारों की जो लिस्ट जारी हुई है। उसमें पटना से वाल्मीकि सिंह, नालंदा से रीना देवी, गया से मनोरमा देवी, नवादा से सलमान रागिब, भोजपुर से राधाचरण साह, वेस्ट चंपारण से राजेश राम, मुजफ्फरपुर से दिनेश प्रसाद सिंह, मुंगेर से संजय प्रसाद, भागलपुर से विजय कुमार सिंह और मधुबनी से विनोद कुमार सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है।

देखिये MLC चुनाव के लिए जदयू उम्मीदवारों की लिस्ट :
पटना से वाल्मीकि सिंह
नालंदा से रीना देवी
गया से मनोरमा देवी
नवादा से सलमान रागिब
भोजपुर से राधाचरण साह
वेस्ट चंपारण से राजेश राम
मुजफ्फरपुर से दिनेश प्रसाद सिंह
मुंगेर से संजय प्रसाद
भागलपुर से विजय कुमार सिंह
मधुबनी से विनोद कुमार सिंह
इससे पहले आरजेडी ने MLC चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हुई है। जिसमें 8 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। बता दें कि 24 सीटों पर होने जा रहे एमएलसी चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। आरजेडी ने अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है। आरजेडी 23 सीटों पर एमएलसी चुनाव लड़ रही है जबकि एक सीट माले के हिस्से में गई है। वहीं एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। बीजेपी को 12, जदयू को 11 और एक सीट पशुपति पारस के हिस्से में गई है।

