September 23, 2026

बिहार में विधि व्यवस्था ध्वस्त, सरकार मूकदर्शक : LJP (R)

पटना। बिहार में विधि व्यवस्था ध्वस्त है। बैंक डकैती, हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं में बेतहाशा 67% की वृद्धि हो गई है। वहीं सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उक्त बातें सोमवार को युवा लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने आयोजित मिलन समारोह में कहा।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार अपराधिक घटनाओं और बिहार के विकास दर के गलत आंकड़े बता रही है। नीति आयोग ने पूरा खुलासा पहले ही कर दिया है। बता दिया है कि बिहार में 52% लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। प्रति व्यक्ति आय में 12% की कमी आयी है। वहीं महिला सुरक्षा मामले में भी नीतीश सरकार फिसड्डी है। कुल मिलाकर सरकार सभी मोर्चे पर फेल है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि लोजपा (रा) को मजबूत किया जाये। 2025 में वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकना है और चिराग पासवान के नेतृत्व में नयी सरकार बनाना है।
समारोह की अध्यक्षता पार्टी नेता दिलीप यादव ने किया। सिकन्दर कुमार यादव, रंजनी यादव राजद छोड़ कर लोजपा (रा) में शामिल हुए। इस मौके पर परशुराम पासवान, संसदीय बोर्ड के प्रधान-महासचिव मयंक मौली, युवा के प्रदेश प्रवक्ता अमन शांडिल्य, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश पासवान, कुंदन पासवान ने भी समारोह को संबोधित किया।

You may have missed