September 20, 2026

PATNA : युवती को फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने वाला युवक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

पटना, बिहार। पटना में खाजेकलां पुलिस ने फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। वही घटना के संबध में थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर आरोपित को पता लगा लिया गया। इसके बाद पुलिस ने बाग कालू खां इलाके से आरोपित मो. आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका स्मार्ट फोन और सिम भी जब्त कर लिया है।

You may have missed