November 14, 2025

बिहार में पछुआ हवा के कारण बदला मौसम, होली से पहले ही होने लगा गर्मी का अहसास

पटना। प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह लगातार बना हुआ है। इस कारण मौसम की तल्‍खी बढ़ी हुई है। सुबह-शाम कुछ ठंडक महसूस होती है। लेकिन दिन के समय धूप से लेाग बचने की कोशिश करने लगते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि होली पर उत्तर बिहार में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री, दक्षिण में 34-36 और उत्तर पूर्व में 28-30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में होली में तापमान में वृद्धि के कारण पसीने छूटना तय है। मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ 10.1 डिग्री सेल्सियस के साथ अगवानपुर सहरसा सबसे ठंड शहर रहा।

वहीं, 30.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर, बांका सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, प्रदेश के अधिकतम तापमान 28.1 तो न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्‍क रहेगा। इस दौरान हल्‍के बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। इस मौसम में स्‍वास्‍थ्‍य पर विशेष ध्‍यान रखने की जरूरत है। क्‍योंकि दिन में गर्मी और सुबह-शाम की ठंड परेशान कर सकती है।

You may have missed