CM नीतीश के 71वें जन्म।दिन पर तेजस्वी यादव ने दी बधाई, बोले- ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूँ

पटना। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का आज अपना 71वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। सत्‍ता पक्ष से लेकर विपक्षी दलों के नेता उन्‍हें बधाई दे रहे हैं। कई मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी सराहना करते रहे हैं। नीतीश कुमार स्‍वयं अपना जन्‍मदिन नहीं मनाते, लेकिन कार्यकर्ता काफी उत्‍साहित हैं। वे कई जगहों पर केक काटकर उनका जन्‍मदिन मना रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मंगलवार को सीएम नीतीश को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूँ।

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी जन्मदिन की बधाई

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी नीतीश को बधाई दी। उन्होंने कहा, अपने कुशल नेतृत्व से बिहार के विकास को सींचने वाले, न्याय एवं सुशासन के प्रतीक बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की प्रार्थना करता हूँ।

You may have missed