गया के महाबोधि मंदिर परिसर अज्ञात सूटकेस मिलने से मची सनसनी, एक लैपटॉप और विदेशी किताबें बरामद
गया। ज्ञान की भूमि बोधगया में रविवार की देर रात एक लावारिस बैग महाबोधि मंदिर परिसर के बाहर मिला। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बोधगया थाना व वरीय पदाधिकारियों को दी है। अधिकारी की सूचना पर एसडीपीओ बोधगया, थाना अध्यक्ष बोधगया सहित कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पहुंचे हैं। बताया जा रहा हैं की लावारिस बैग को खोलने से पहले तो पुलिस पदाधिकारी व जवान परहेज कर रहे थे। अचानक मिले लावारिश बैग से महाबोधि मंदिर के बाहर हड़कंप मच गया। इसी बीच इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर को सूचना मिली।

उनके निर्देश पर बहुत ही सावधानी पूर्वक यह खोला गया।उन्होंने बताया कि महाबोधि मंदिर के बाहर मिले लावारिस बैग में एक लैपटॉप और विदेशी किताबें हैं। पुलिस उस लैपटॉप और किताब के बारे में जांच-पड़ताल कर रही है। आम लोगों को इस लावारिस बैग से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस उस लैपटॉप के बारे में भी जांच पड़ताल कर रही है कि आखिरकार यह बैग किस विदेशी का है। इस लैपटॉप में क्या क्या दर्ज है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

