औरंगाबाद में खेत में काम कर मुखिया पर बदमाशों का हमला, लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा
बिहार। औरंगाबाद में बुधवार की दोपहर असामाजिक तत्व के लोगों ने नवीनगर प्रखंड के चंद्रगढ़ मुखिया पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के खरौंधा व विलासपुर के बीच की है। जख्मी चंद्रगढ़ मुखिया आमोद चंद्रवंशी उसी गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद आननफानन में जख्मी मुखिया को नवीनगर सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद मुखिया को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया।

बुधवार की दोपहर चंद्रगढ़ मुखिया आमोद चंद्रवंशी पईन की उड़ाही करा रहे थे। इसी दौरान अचानक में दर्जनभर से ज्यादा लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। जमकर मुखिया को लाठी-डंडे से पीटा। इसमें वे जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जब चंद्रगढ़ मुखिया के समर्थक मौके पर पहुंचे तो लोग वहां से भागे। इसके बाद मुखिया को इलाज के लिए ले जाया गया। पईन के उड़ाही कराने को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी पईन उड़ाही करने के लिए मुखिया अपने आदमियों को भेजे थे, लेकिन पंचायत समिति सदस्य द्वारा रूकवा दिया गया था। बुधवार को स्वंय मुखिया पईन उड़ाही कराने गए थे। जहां कुछ लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

