गोपालगंज में रेलवे ट्रैक से युवती का शव बरामद, गर्दन दबाकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
गोपालगंज, बिहार। गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया। बरामद शव के पास से शराब की खाली बोतलें भी मिली। फिलहाल शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। लोगों ने बताया कि आज गांव के कुछ लोग रेलवे स्टेशन के पास स्थित खेत की ओर गए हुए तभी उनकी नजर मांझा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन के पास एक पड़ी के युवती के शव पर पड़ी। शव मिलने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को हुई। वैसे ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा तत्तकाल इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई।

वही शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। इस सन्दर्भ में सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि मृतका की अभी पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन ऐसा प्रतीत हो रही है कि उसकी हत्या कर शव को रेलवे स्टेशन के पास फेक दिया गया। महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नही उसकी जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मृतका के शिनाख्त में जुटकर जांच कर रही है।

