PATNA : सपा के प्रदेश सचिव हरेन्द्र कुमार सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

पटना। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हरेन्द्र कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए गुरूवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. झा ने बताया कि हरेन्द्र कुमार सिंह के पार्टी में जुड़ने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दूसरे दल के नेता कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ले रहे है। वहीं कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद हरेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने के लिए कांग्रेस का दामन थामा है।
इस अवसर पर संघठन प्रभारी ब्रजेश पांडेय, मीडिया के चेयरमैन राजेश राठौर, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, कुमार आशीष, ज्ञान रंजन, अशोक गगन, मृणाल अनामय, निधि पांडेय, राजीव सिन्हा उपस्थित थे।

You may have missed