PATNA : पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में निजी स्कूल के डायरेक्टर को अपराधियों ने मारी गोली, PMCH रेफर
पटना। बिहार की राजधानी पटना में अपरधियों ने दिनदहाड़े एक स्कूल के डायरेक्टर को गोली मार दी है। वही इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मची गई है। वही घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, घटना पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का है। जहां सन एरा पब्लिक के डायरेक्टर मो। शाहिद जमाल को दिन दहाड़े अपराधियो ने मारी गोली दी है। जिसके बाद सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए PMCH भेजा। साथ ही पूरे मामले की छान बीन में जुटी है। वही इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहोल है।


