September 13, 2025

पूरे बिहार के 38 जिलों में सदस्यता अभियान चलाएगी आम आदमी पार्टी

पटना।आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ शशिकान्त ने बताया कि आम आदमी पार्टी 01 जुलाई से बिहार के 38 जिलों में सदस्यता अभियान शुरू की जा रही है। सदस्यता अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्षो के द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने कहा, पार्टी कार्यकर्ता प्रखंड से लेकर पंचायत के हर एक गांव में पहुंचेंगे। कार्यक्रम की निगरानी और धारदार बनाने के लिए पार्टी ने बिहार के प्रत्येक जिलों में प्रभारी भी नियुक्त किया है। सदस्यता अभियान 15 सितम्बर 2019 तक चलेगी।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रो० मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरी तरह फैल साबित हुई है। केजी से लेकर पीजी तक शिक्षा का स्तर गिर चुका है। स्वास्थ्य व्यवस्था भी पूरी तरह चौपट है। पीएचसी से लेकर मेडिकल कॉलेजो में डॉक्टरों का घोर अभाव है। दबा और मेडिकल उपकरणों की कमी है। बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, बलात्कार, डकैती जैसी घटनाओं का बेतहाशा इजाफा हुआ है। चारो तरफ डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर नीतीश सरकार के इन तमाम नाकामियों के बारे में बताएंगे।

पटना जिला अध्यक्ष चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव ने  बताया कि कल 1 जुलाई, को 11 बजे दिन से गाय घाट गाँधी सेतु पुल के नीचे, पटना जिला में निः शुल्क सदस्य्ता अभियान की शुरुआत की जाएगी। प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश भी मौजूद थे।

You may have missed