February 23, 2026

गोपालगंज में शराब माफियाओं का उत्पाद टीम की पर हमला; स्कॉर्पियो से मारी गाड़ी को टक्कर, जाने पूरा मामला

बिहार। गोपालगंज जिले के सिपाया रोड स्थित मनियारा फार्म के पास शराब माफियाओं भागने के दौरान उत्पाद विभाग की टीम की गाड़ी में टक्कर मार दी। इस दौरान अधिकारी व जवान बाल बाल बच गए। हालांकि भागने के दौरान शराब माफियाओ की गाड़ी सड़क के किनारे गहरे खाई में पलट गई। मामला विशंभरपुर थाना क्षेत्र का है। वहीं, मौके पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद किया। हालांकि, शराब माफिया अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए हैं। दरअसल रविवार की देर रात यूपी से एक स्कॉर्पियों में शराब की बड़ी खेप गोपालगंज से होकर सीवान जिला जाने की गुप्त सूचना उत्पाद टीम को मिली थी। बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद टीम ने नाकेबंदी कर गाड़ियों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान शराब माफिया स्कॉर्पियो से पहुंचे और उत्पाद टीम को चकमा देकर वाहन बिना जांच कराये भागने लगे। इसके बाद उत्पाद टीम ने स्कॉर्पियो का पीछ किया तो सासामुसा के पास शराब माफियाओं ने उत्पाद टीम की गाड़ी में टक्कर मार दी। इतनी देर में उत्पाद विभाग की एक और टीम पहुंच गयी। इसके बाद भागने के दौरान शराब माफियाओं की स्कॉर्पियो विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया रोड में मनियारा कृषि फॉर्म के पास पलट गयी।

सड़क किनारे पलटी स्कॉर्पियो में सवार शराब माफिया और ड्राइवर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। वहीं उत्पाद टीम ने क्रेन की मदद से स्कॉर्पियों को जब्त कर जांच किया तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि शराब माफियाओं ने कई बार हमला करने की कोशिश की। उत्पाद टीम के अधिकारी और जवान बाल-बाल बचे। भागने दौरान स्कॉर्पियो पलट गयी और अंधेरे का लाभ उठाते हुए चालक और शराब माफिया फरार हो गए। जब्त की गई स्कॉर्पियों से 1890 बोतल शराब बरामद की गई है। इसे सीवान में सप्लाई किया जाना था। सीवान के गाड़ी ऑनर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

You may have missed