February 23, 2026

जनता दरबार शुरू होते ही एक्शन में CM नीतीश, शिक्षा मंत्री से बोले- देखिये बहुत गड़बड़ है

पटना। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब फिर से जनता दरबार शुरू किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुन रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को फोन कर उन्हें जल्दी दूर करने को कह रहे हैं। जनता दरबार शुरू होने के बाद काफी संख्या में स्‍नातक प्रोत्‍साहन योजना, स्‍टूडेंट क्रेडिट कार्ड आदि की समस्‍याओं को लेकर लोग पहुंच रहे हैं। जिसके बाद सीएम शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी पर भड़क गए। पास ही बैठे शिक्षा मंत्री को सीएम ने फोन लगा दिया और कहा कि शिक्षा विभाग में बहुत गड़बड़ है। आपके विभाग से बहुत शिकायत आ रही है।

इससे पहले स्‍नातक प्रोत्‍साहन योजना की राशि नहीं मिलने पर मुंगेर से आई एक स्‍नातक पास छात्रा ने सीएम से कहा कि 2019 में ग्रेजुएशन किया हूं लेकिन स्‍नातक प्रोत्‍साहन योजना की राशि नहीं मिली। सीएम ने संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर कार्रवाई का निर्देश दिया। वही एक फरियादी ने सीएम नीतीश से कहा कि उनके परिवार की आशा कार्यकता का निधन 11 अगस्त 2020 को हुआ था। लेकिन अभी तक मुआवजे की 4 लाख राशि नहीं मिली है। संबंधित अधिकारी 80 हजार की मांग कर रहे हैं। कह रहे हैं कि पैसा दोगे तो जल्दी कर देंगे। जिसके बाद सीएम नीतीश ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव को फोन पर इस मामले को जल्दी हल करने को कहा। दरअसल कोरोना काल के दौरान आशा कार्यकता के निधन के बाद सरकार की ओर से जो मुआवजा राशि मिलती है वह अभी तक नहीं मिला है।

You may have missed