February 23, 2026

राजद ने जारी किया 21 सीटों पर एमएलसी कैंडिडेट का लिस्ट, देखिए किनको-कहां से मिला राजद का टिकट,पूरी सूची

पटना।त्रिस्तरीय निकाय कोटे के होने वाले बिहार विधान परिषद के 21 सीटों के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने आज प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।कल ही इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि आज राजद की ओर से विधान परिषद प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। इसके पूर्व भी राजद की ओर से कई प्रत्याशियों को कंफर्म भी किया गया था।आज राजद की ओर से बिहार विधान परिषद की 24 सीटो पर चुनाव होने हैं। विधानसभा के 2 सीटों कुशेश्वरस्थान तथा तारापुर में हुए उपचुनाव की भांति ही विधान परिषद की 24 सीटों पर राजद तथा कांग्रेस अलग-अलग लड़ने की संभावना है। राजद के द्वारा आज अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी गई है इसके बाद कांग्रेस के द्वारा प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को फाइनल कर दिया जाएगा। विधान परिषद किस 24 सीटों पर होने वाले आसन्न चुनाव को लेकर आज राजद व वामदल की तरफ से उम्मीदवारो के नाम का ऐलान किया गया। प्रदेश राजद कार्यालय में आज राजद नेतृत्व की तरफ से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया।पटना से कार्तिकेय कुमार उर्फ कार्तिक मास्टर, भोजपुर-बक्सर से अनिल सम्राट, गया से रिंकू यादव, नालंदा से बीरन यादव, रोहतास-कैमूर से श्री कृष्ण सिंह, औरंगाबाद से अनुज सिंह, सारण से सुधांशु रंजन पांडे, सिवान से विनोद जायसवाल, दरभंगा से उदय शंकर यादव, पूर्वी चंपारण से बबलू देव, पश्चिमी चंपारण से सौरभ कुमार, मुजफ्फरपुर से शंभू सिंह, वैशाली से सुबोध राय, सीतामढ़ी से कब्बू खीरहर, मुंगेर-जमुई-लखीसराय से अजय सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं कटिहार से कुंदन सिंह, सहरसा-मधेपुरा से डॉक्टर अजय सिंह, मधुबनी से मेराज आलम, गोपालगंज से दिलीप सिंह, बेगूसराय-खगड़िया से मनोहर यादव, भागलपुर सीट सीपीआई को दिया गया है।जहां से संजय यादव की उम्मीदवारी का चर्चा है।

You may have missed