September 18, 2026

एसटीएफ ने पकड़ा 50 हजार के इनामी वांटेड मनीष सिंह को,पुटुस हत्याकांड में था फरार

पटना। 2015 के बहुचर्चित पुटुस हत्याकांड का आरोपी कुख्यात अपराधी मनीष सिंह को एसटीएफ ने पटना के सिटी बाईपास इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मनीष सिंह पर पुलिस ने 50 हजार का का इनाम रख छोड़ा था। इसके बावजूद मनीष सिंह अब तक फरार था।बाढ़ के चर्चित पुटुस हत्याकांड में पुलिस की तलाश कर रही थी।इस हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह भी आरोपी बनाए गए थे।विधायक अनंत सिंह को उस समय जेल भी जाना पड़ा था। 2015 का विधानसभा चुनाव अनंत सिंह ने जेल में रहकर ही लड़ा था, और जीत हासिल की थी। इस हत्याकांड का एक और आरोपी प्रताप पहले से जेल में है।लोकसभा चुनाव के पूर्व अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली मारने का आरोप में प्रताप को गिरफ्तार किया गया था।ज्ञातव्य हो कि 2015 में बाढ़ के पुटुस यादव नामक एक युवक को आपसी दुश्मनी में अपहरण करके प्रताड़ना देकर मार दिया गया था।इस मामले में तत्कालीन मोकामा विधायक अनंत सिंह का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने इस हत्याकांड को लेकर विधायक अनंत सिंह की घर की तलाशी भी ली थी।

You may have missed