वैलेंटाइन वीक में लव बर्ड अक्षरा और खेसारी का ‘ड्रीम में एंट्री’, मचा बवाल

पटना। भोजपुरी स्क्रीन के आल टाइम फेवरेट लव बर्ड अक्षरा सिंह और खेसारीलाल यादव ने इस वैलेंटाइन वीक बवाल मचा दिया है। इनका मोस्ट अवेटेड गाना ड्रीम में एंट्री सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ और देखते ही देखते यूट्यूब पर टॉप 20 ट्रेंड में पहुंच गया है। इस गाने में एक बार फिर से अक्षरा और खेसारी की रोमांटिक केमेस्ट्री आकर्षण का केंद्र है। यह गाना आग की तरह वायरल भी हो रहा है।

बात करें गाने की व्यूज की तो खबर लिखे जाने तक अक्षरा और खेसारी के इस गाने को 1,179,568 व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों के प्यार आशीर्वाद और लव बर्ड अक्षरा व खेसारी की करिश्माई जोड़ी की जलवा से लगता है कि यह गाना साल के शुरूआत में ही सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर देने वाला है। एक दिन में टॉप 20 ट्रेंड में आना आम बात नहीं है। वहीं अक्षरा सिंह भी इस गाने के प्रति उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने भी इस गाने को लेकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि गाना ड्रीम में एंट्री आउट हो गया है। आप इसे देखें और प्यार दें।
आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह दोनों लीडिंग स्टार हैं। साल के अंत में पानी पानी से लंबे समय बाद दोनों ने स्क्रीन शेयर किया, फिर क्या था हो गया धमाका। उसी सफलता को सारेगामा एक बार फिर से दोहराने के लिए यह एक रोमांटिक गाना लेकर आई है, जिसने बवाल मचा दिया है। इस गाने को खुद अक्षरा और खेसारी ने गाया है।