महात्मा गांधी सेतु पर तैनात गार्ड की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, जताई जा रही हत्या की आशंका
वैशाली, बिहार। वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी सेतु के नीचे पाया नंबर 19 के पास से एक युवक का शव बरामद किया। उसकी पहचान गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के ही तेरसिया वार्ड संख्या 4 निवासी महेंद्र राय के पुत्र गुड्डू राय के रूप में की गयी। वह पुल निर्माण कंपनी में सुरक्षा गार्ड था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव मिलने से आस-पास के इलाकों में सनसनी फैल गयी। वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी।

घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गये। छानबीन के दौरान मृतक के शव पर कई जगह चोट के निशान पाये गये। ऐसा प्रतीत होता था कि मारपीट कर उसकी हत्या की गयी है। मृतक के भाई भाई पिंटू यादव ने बताया कि उसे चार माह पूर्व महात्मा गांधी सेतु पर बन रहे पुल निर्माण कार्य में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली थी। रविवार रात ड्यूटी पर गया था। सुबह उसका शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी थे। परिजनों का आरोप है कि अपराधियों ने मारपीट कर बेरहमी से उसकी हत्या कर है। बताया जाता है कि एक साल पहले गुड्डू की शादी हुई थी। मृतक के घर पर शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।

