नालंदा में सुबह हुआ भीषण सडक हादसा; तेज रफ्तार वाहन ने एग्जाम देने जा रहे इंटर परीक्षार्थियों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

नूरसराय, नालंदा। नालंदा में नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से शुक्रवार के दिन 2 परीक्षार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी परीक्षार्थियों की पहचान वेन थाना क्षेत्र के एकसारा गांव निवासी श्रवण पासवान का पुत्र ऋषि कुमार एवं शिव पासवान का पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। दोनों परीक्षार्थी बाइक पर सवार होकर बिहार शरीफ स्थित संत जोसेफ अकैडमी में इंटर की परीक्षा देने आ रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने दोनों परीक्षार्थियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए एवं विम्स रेफर कर दिया है। नूरसराय थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों युवक परीक्षा देने बिहारशरीफ जा रहे थे। उसी क्रम में सड़क हादसे का शिकार हो गए। परिजनों का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द वाहन चालक को गिरफ्तार करे।