February 22, 2026

सरस्वती पूजा शांति समिति की बैठक : पंडाल बनाने के लिए लेनी होगी अनुमति, डीजे पर रोक

बाढ़। पटना के बाढ़ थाना में गुरुवार को सरस्वती पूजा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में उपस्थित पूजा समिति के लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस ने पूजा समिति के लोगों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पूजा समिति सबसे पहले थाना में आवेदन देकर पंडाल बनाने की अनुमति लेंगे। पूजा के दौरान कोविड-19 के दिशानिर्देश का पालन करना होगा। सारे कमेटी के सक्रिय सदस्यों की सूची थाना को सौंपना होगा। पंडाल में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था के साथ-साथ डीजे पर प्रतिबंध रहेगा और मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस नहीं निकाले जाएंगे। जिस पर पूजा समिति के सदस्यों ने सहमति जताते हुए शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने की बात कही। पुलिस ने निश्चित समय पर पूजा के बाद वैकल्पिक जलाशय में मूर्ति विसर्जन करने को कहा। वहीं इलाके के नदी में मूर्ति का विसर्जन नहीं किए जाने की सलाह भी दी गई।

You may have missed