Bihar Police के 10 DSP स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर- पोस्टिंग,देखिए पूरी सूची
पटना। प्रदेश में डीएसपी स्तर के 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला पदस्थापन किया गया है।कई स्थानों पर प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को एसडीपीओ के पद पर एएसपी बनाकर पद स्थापित किया गया था। प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद वे पद भरे जाने थे। इन पदों पर पदस्थापन की चर्चा पिछले माह से जोरों पर थी। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। डीएसपी मद्य निषेध सुशील कुमार को पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था नालंदा के पद पर पदस्थापित किया गया है। विशेष शाखा के डीएसपी राजेश कुमार पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा नालंदा,डीएसपी कुमार ऋषि राज एसडीपीओ दाउदनगर, विनोद कुमार पुपरी के एसडीपीओ बनाए गए हैं।वहीं विप्लव कुमार को जय नगर का एसडीपीओ,विपिन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अरवल,ज्योति कुमारी को डीएसपी मुख्यालय गोपालगंज, रोशन कुमार गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 2 भागलपुर, अमित कुमार पुलिस उपाधीक्षक लखीसराय मुख्यालय और संदीप गोल्डी को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय शेखपुरा के पद पर पदस्थापित किया गया है।



