February 16, 2026

21वीं सदी में भी डायन बता मां-बेटे के साथ मारपीट,पुलिस में मामला दर्ज

फुलवारीशरीफ। 21वीं सदी की चकाचौंध और आधुनिकता के बीच भी रूढ़ीवादिता किस कदर अपनी जड़ जमाए हुए है। इसका उदाहरण फुलवारी में हुई घटना है। जहां एक मां और उसके बेटे को डायन बताकर उसके साथ मारपीट की गई । यह घटना नगर थाने के बजरंग बली काॅलनी की है । पीडिता ने मामले की शिकायत स्थानीय थाना में की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार दो माह पहले राम बाबु की बिमारी की वहज से मृत्यु हो चुकी । राम बाबु के बेटे ने पिता की मौत शिवकुमार की पत्नी 46 वर्षीया फुलमती देवी और उसके बेटे पर आरोप है कि पिता की मौत के पीछे मां बेटे का हाथ है। फुलमती देवी ने गुनी , ओझा करके पिता मार दिया ।इसी खुन्नस में राम बाबु के तीन बेटे विनोद चैहान ,राजेश चैहान , और मुन्ना चैहान ने फुलमती देवी और उसके बेटे नीतीश कुमार के डायन कह कर मारपीट की । पीडीता ने डायन होने इंकार किया है। आये दिन रामबाबु केतीनों बेटे डायन बता कर मांसिक प्रडताडना देते है। नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मो शाबान खान ने बताया कि सुबह दोनो के बीच तीखी नोंक झोंक हुयी है। मारपीट नही हुयी है।दोनो को अलग कर के मामला को शांत कर दिया । पुलिस सभी बिन्दुओं पर जां कर रही है।

You may have missed