October 16, 2026

नालंदा में पत्रकार को गोली मारने वाला हुआ गिरफ्तार, पुलिस के जासूस समझ घटना को दिया अंजाम

बिहार। नालंदा पुलिस ने केवल 1 सप्ताह के भीतर ही पत्रकार को गोली मारने वाले कुख्यात अपराधी कर्मी को गिरफ्तार कर लिया हैं। इसके साथ साथ पुलिस ने इसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और मोबाइल सेट बरामद किया है। बता दे की बीते 22 जनवरी को एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार रवि कुमार को मुखबिरी के आरोप में गोली मार दी गई थी। वही पुरे घटना की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार श्याम कुमार हरनौत थाना इलाके के श्रीचंद पुर गांव का रहने वाला है। यह कल्याण बीघा मोड़ के समीप पुनः पत्रकार को सबक सिखाने की फिराक में लगा था उसी दौरान इसे पकड़ लिया गया।

इसके ऊपर पटना और नालंदा जिले के कई थानों में लूट रंगदारी और आर्म्स एक्ट के 9 मामले दर्ज हैं। इसी के साथ साथ बिंद थाना इलाके से एक अन्य लुटेरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीछाकर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्याम कुमार बताया। छामेपारी में हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद कुमार, दारोगा रवींद्र कुमार व डीआइयू के दारोगा खंदन कुमार शामिल थे।

You may have missed