February 18, 2026

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध महिला के सैंडल में मिला चिप और बैट्री, हुई गिरफ्तार

पटना। बीती रात पटना एयरपोर्ट पर एक महिला पकड़ी गयी। जिसके बैग में सैंडल मिला है। उसके सैंडल से चिप, सिम और बैट्री मिली है। सैंडल से संदेहास्पद चीजें मिलने के बाद CISF के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर महिला से काफी देर तक पूछताछ की। इसके बाद उसे एयरपोर्ट थाना के हवाले कर दिया गया है। जैसे ही एक महिला के सैंडल से चिप, सिम और बैट्री मिलने की खबर पुलिस के आलाधिकारियों को मिली तुरंत एयरपोर्ट थाने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि महिला से पूछताछ में कुछ जानकारी पुलिस को मिली है। जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि पुलिस के अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

पुलिस संदिग्ध महिला की गिरफ्तारी और उसके सैंडल से ये सारी चीजें के मिलने के बाद एक्टिव हो गयी है। शक है कि कहीं बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश तो नहीं है। महिला से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की माने तो पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पटना पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

You may have missed