February 19, 2026

कई नेताओं ने ली HAM की सदस्यता, मांझी बोले- युवा सदस्यों के आने से मनोबल हुआ ऊंचा

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से) के सुप्रीमो जीतन राम मांझी एवं प्रदेश अध्यक्ष सह सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी के उपस्थिति में राजेश कुमार, हरिराम सिंह, सुनील कुमार, कुंदन कुमार, अशोक कुमार, मनसा कुमारी के साथ सैकड़ों युवाओं ने हम का सदस्यता ग्रहण किया। मंच का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक ज्योति एवं धन्यवाद ज्ञापन रविन्द्र कुमार शास्त्री ने किया।
इस अवसर पर जीतन राम मांझी ने कहा कि मेरी पार्टी में सभी धर्म-जाति के लोगों को एक समान सम्मान दिया जाता है। युवा सदस्यों के आने से मेरा मनोबल ऊंचा हुआ है, क्योंकि देश युवा से ही चलता है और आप से आशा है कि पार्टी को आप मजबूती प्रदान करेंगे।
मिलन समारोह में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान, देवेन्द्र मांझी, फैज सिद्दिकी, राजन सिद्दीकी, प्रफुल्ल चंद्रा, चन्द्रभूषण कुशवाहा, विजय यादव, रामविलास प्रसाद, अविनाश कुमार, रघुवीर मोची, श्रवण कुमार, अनिल कुमार रजक, आशुतोष राणा, शिव टहल मांझी, गीता पासवान, राजीव बलमा बिहारी, सुनीता अशोक, शालिनी श्रीवास्तव, राजन राज, आकाश कुमार आदि नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने हम की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवा सदस्यों को धन्यवाद दिया।

You may have missed