February 19, 2026

छात्र आन्दोलन से एक्शन में आई PMO, रेलवे अधिकारियों के साथ आज शाम को होगी अहम बैठक

पटना। आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर कई दिनों से छात्रों का प्रदर्शन जारी है। आज यानि शुक्रवार को कई छात्र संगठनों की ओर से बिहार बंद का एलान किया गया है। विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से आयोजित बिहार बंद को राजद सहित कई राजनीतिक दलों की ओर से समर्थन प्राप्त है। बंद को लेकर यूपी के कई क्षेत्र हाई अलर्ट मोड पर हैं। अब विवाद को बढ़ता देख PMO ने बड़ा फैसला किया है।

विवाद को बढ़ता देख PMO ने रेल अधिकारियों को तलब किया है। आज शाम छात्रों के मुद्दों को लेकर PMO ने रेल अधिकारियों संग बैठक बुलाई है। तमाम रेल अधिकारियों के साथ इस विवाद पर मंथन होने जा रहा है। रेल अधिकारियों से मीटिंग के बाद PMO आगे इस मामले पर निर्णय लेगा।

You may have missed