February 19, 2026

पालीगंज के एक घर से अज्ञात चोरों ने किया चोरी

पालीगंज। सोमवार की रात पटना के पालीगंज बाजार स्थित पुरानी सराय मुहल्ला स्थित एक घर से अज्ञात अपराधियों ने तीन हजार नगद सहित जेवरात चुराकर भाग निकला।
जानकारी के अनुसार पालीगंज स्थित पुरानी सराय मुहल्ला निवासी मुन्नीलाल राम अपने घर के एक कमरे में सोया था। जब सुबह वह नींद से उठा तो अपने घर के दूसरे कमरे में समान बिखरा पाया। जब वह कमरे की तलाशी लिया तो बक्से में रखा सोना की चैन, मंगटिका व झमुका सहित तीन हजार रुपया नगद गायब था। जिसे देख पीड़ित ने पालीगंज थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराया है।

You may have missed