दो लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, पटना सिटी के विक्की कुमार पर है 27 से अधिक मामले दर्ज

बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के 2 थानों की पुलिस ने शनिवार को दर्जनों मामलों के दो आरोपी को खदेड़ कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। एएसपी लिपि सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मोकामा थाना एवं हाथीदह थाना ने मिलकर दो लुटेरे को दो कट्टा, पाँच गोली, दो मोबाइल फोन, कार के साथ पकड़ा है। दोनों का पटना सहित कई थानों में केस दर्ज हैं। जिसमें लूट, हत्या, रंगदारी का मामला दर्ज है। पकड़े गए अपराधियों में एक विकी कुमार, काजी बाग, गायघाट, आलमगंज का रहने वाला है जबकि दूसरा शिव सम्राट, रानी सराय, बख्तियारपुर का निवासी है। गिरफ्तार अपराधी विकी कुमार पर पटना के विभिन्न थानों में 27 से अधिक हत्या, लूट, रंगदारी के मामले दर्ज हैं। इसने ज्यादातर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। एएसपी ने बताया कि उक्त दोनों लुटेरे बख्तियारपुर से मोकामा की ओर एक कार से काफी तेजी से भाग रहे थे इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त दोनों लुटेरों को पकड़ने के लिए पीछा किया और अंततः दोनों को कार समेत पकड़ा गया। गिरफ्तार विक्की पर पत्रकार नगर, पटना सिटी, नालंदा के विभिन्न थानों में 27 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। उक्त दोनों गिरफ्तार लुटेरों के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। लिपि सिंह ने बताया कि उक्त दोनों अपराधियों में बख्तियारपुर में तीन अपराधी घटनाओं को अंजाम देने की असफल कोशिश भी की थी।

You may have missed