February 18, 2026

PATNA : दुलहिन बाजार में प्रखंड प्रमुख ने किया कार्यालय का उद्घाटन, बोली- जनता के सुख दुख में रहूंगी साथ

दुलहिन बाजार। पटना के दुलहिन बाजार प्रखंड कार्यालय में सोमवार को प्रखंड प्रमुख ने विधिवत रूप से अपनी कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय के उद्घाटन के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके शुरूआत में सर्वप्रथम नवनिर्वाचित दुलहिन बाजार प्रखंड प्रमुख बेबी देवी ने दीप प्रज्वलित कर आरती की। उसके बाद विधिवत रूप से रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उसके बाद प्रमुख ने कार्यालय के अंदर प्रवेश की। जहां कार्यालय में मौजूद भगवान बुद्ध व भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर की आरती उतारी।
मौके पर प्रमुख बेबी देवी ने बताया कि मैं अपनी कार्यकाल में जनता के हर सुख दुख में साथ रहूंगी व क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी। कोई भी जनता किसी भी प्रकार की सहायता के लिए बेहिचक हमसे मिले। मैं जनता के प्रति समर्पित हूं। मौके पर लोगों ने प्रमुख बेबी देवी व उप प्रमुख गायत्री देवी को तालियों से जोरदार स्वागत किया। जिसके लिए बेबी देवी ने मौजूद लोगों के प्रति आभार प्रकट की।
मौके पर मुखिया संघ के दुलहिन बाजार प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, प्रमुख पति मनोज सिंह, उप प्रमुख पति विजेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य सीमा देवी, पिंटू कुमार उर्फ भोला, पूर्व मुखिया राजेश कुशवाहा, बसपा नेता रामप्रवेश यादव, मुखिया संदीप सिंह व रामानंद तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You may have missed