December 6, 2025

FCI का 58वां स्थापना दिवस पर बोले अश्विनी चौबे, देश के खाद्य सुरक्षा के रीढ़ की हड्डी है FCI

पटना। भारतीय खाद्य निगम के 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि एफसीआई भारत के खाद्य सुरक्षा के रीढ़ की हड्डी है। विजन, प्लानिंग और कर्मठता के साथ काम करके इसने भारत को “फूड सरप्लस” देश बनाया है।
देश को फूड सरप्लस स्टेट बनाया
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना से संक्रमण और होम आइसोलेशन के कारण केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि 14 जनवरी के दिन भारतीय खाद्य निगम की स्थापना भी 1965 में किया गया था। श्री चौबे ने कहा कि निगम के 3 मूल उद्देश्य हैं, जिसमें किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करते हुए खाद्यान्नों की खरीद करना, खाद्यान्नों को सरप्लस राज्यों से देश के कोने-कोने में ले जाकर उचित भंडारण एवं रखरखाव करना तथा भारत सरकार की योजनाओं के तहत इन खाद्यान्नों का वितरण करना। इन कार्यों को सुचारू रूप से करते हुए निगम ने पूरे देश को खाद्यान्नों की कमी के माहौल से पिछले 57 वर्षों में देश को एक फूड सरप्लस देश बनाया है।
81 करोड़ लोगों को खाद्यान्न मुहैया करा रहा
उन्होंने कहा, निगम ना केवल खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत लगभग 81 करोड़ लोगों को खाद्यान्न मुहैया करा रहा है, बल्कि माहमारी के इस दौर में प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए गरीब कल्याण योजना में देश के कोने-कोने में सभी जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न मुहैया करा रहा है। इतना बड़ा कार्य-कलाप विश्व के किसी भी देश में नहीं होता, जो कि एफसीआई कर रहा है। यह वाकई अत्यंत ही सराहनीय है।

You may have missed