August 27, 2026

अपने बयान से पलटे लालू के बड़े लाल, तेजप्रताप बोले- मैंने कहां मागी 6 सीटें

पटना। तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्होंने तो कभी विधान परिषद की 6 सीटें RJD से युवाओं के लिए मांगी ही नहीं है। RJD तो खुद ही युवाओं को तरजीह दे रही है। उनके इस बयान के बाद सवाल यह है कि क्या उनकी अनुमति के बिना छात्र जन शक्ति परिषद 6 सीटों की मांग कर रही थी? तेज प्रताप छात्र जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनके चाहे बिना उनके संगठन में कुछ नहीं हो सकता। अब जब यादव ने कह दिया है कि उन्होंने तो 24 सीटों पर हो रहे विधान परिषद के चुनाव में RJD से 6 सीटें मांगी ही नहीं है तो साफ हो गया है कि उन्होंने अपने संगठन के जरिए प्रेशर पॉलिटिक्स की थी। इस प्रेशर पॉलिटिक्स का कितना फायदा उन्हें हुआ है यह तेज प्रताप यादव या नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ही जान सकते हैं। तेज प्रताप लालू प्रसाद के बड़े बेटा हैं और वे प्रेशर पॉलिटिक्स के फायदे खुद बढ़िया से समझते हैं। प्रेशर पॉलिटिक्स कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव ने भी दिखाई थी।

RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने RJD कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि जातीय जनगणना के सवाल पर नीतीश कुमार BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बर्खास्त करें, RJD साथ देगी। इसके दो-तीन दिन बाद ही तेजस्वी यादव ने कह दिया कि इन-आउट मुश्किल है।

अपने आप को करार दिया किंग मेकर

छात्र जनशक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत प्रताप यादव ने कहा था कि तेज प्रताप यादव को सत्ता पक्ष की ओर से उप मुख्यमंत्री बनने का ऑफर है, लेकिन वह सिद्धांत की राजनीति करते हैं। अब तेज प्रताप ने इस ऑफर पर कहा है कि राजनीति में इस तरह का ऑफर तोड़ने के लिए लोग देते हैं। यह इतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री का ऑफर क्यों दे रहे, CM का ही ऑफर दे दें। पहले 19 लाख रोजगार तो युवाओं को नीतीश कुमार दें। मैं तो किंग मेकर हूं।

You may have missed