बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट, चलेगी शीतलहर, अभी और बढ़ेगी ठंड
पटना। नया साल आ चुका है और बिहार में ठंड अपना नए साल में और भी नए तेवर में आ चुका है जिस वजह से बिहार के कई जिलों में लगातार ठिठुरपन बढ़ते जा रहा है। इसी बीच अब पटना मौसम विभाग ने भी मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसका मतलब साफ है कि बिहार के कई जिलों में मौसम और भी सर्द होने वाला है। अभी बिहार के कई हिस्सों में बूंदाबांदी होने की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। पटना मौसम विभाग की तरफ से यह साफ तौर पर कहा गया है कि 8 जनवरी से तापमान बढ़ने के साथ मौसम में सुधार हो सकता है। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान में दो से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई।

वहीं बिहार में औसत तापमान 10 से 12 डिग्री और अधिकतम 18 से 20 डिग्री तक दर्ज की गई है। इसके अलावा राजधानी पटना में अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री दर्ज किए गए वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक दर्ज किए गए बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 15 डिग्री के आसपास दर्ज किए गए वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास दर्ज किए गए थे।

