December 6, 2025

निर्वाचन विभाग ने जारी किया वोटरों की सूची : बिहार की जनसंख्या 14 करोड़ 91 लाख 41 हजार 337 हुई

पटना। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार की आबादी की लिस्ट जारी कर दी है। बिहार की जनसंख्या 14 करोड़ 91 लाख 41 हजार 337 हो गई है। जिसमें पुरुष 7 करोड़ 54 लाख 93 हजार 251 है और महिला 7 करोड़ 36 लाख 48 हजार 86 हैं। 1 जनवरी 2022 के आधार पर निर्वाचकों की सूची प्रकाशित की गई है।
निर्वाचन विभाग ने यह सूची 1 नवंबर से 30 नवंबर 2021 के बीच में निर्वाचकों की सूची से संबंधित दावा-आपत्तियों की प्राप्ति के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि का आयोजन किया गया था। जिसमें 7 से 21 नवंबर को विशेष अभियान दिवस का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान दावा और आपत्तियों के निष्पादन के क्रम में 6 लाख 46 हजार 299 पुरुष वोटर और 5 लाख 89 हजार 335 महिला निर्वाचक और 147 थर्ड जेंडर के नए निर्वाचक पंजीकृत हुए हैं।
निर्वाचन विभाग के अंतिम प्रकाशित वोटरों की सूची में पुरुष वोटरों की संख्या 4 करोड़ 77 हजार 700 हो गई है। वहीं महिला वोटरों की संख्या 3 करोड़ 62 लाख 48 हजार 239 हो गई है। थर्ड जेंडर वोटरों की बात करें तो इनकी संख्या 2740 है। वहीं वोटरों की सूची में 2 लाख 48 हजार 819 वोटरों के नाम को डिलीट किया गया है। कुल मिलाकर बिहार में 9 लाख 86 हजार 962 वोटर की वृद्धि हुई है। वहीं निर्वाचन विभाग की सूची में लिंग अनुपात 904 हो गया है। हालांकि यह पिछली बार 903 था। वहीं इस सूची में 18 साल से 19 साल के युवा वोटर की संख्या 6 लाख 80 हजार 559 हो गई है। इसके अतिरिक्त इस सूची में 1 लाख 65 हजार 355 सर्विस वोटरों के नाम भी शामिल है।

You may have missed