पालीगंज में समाजसेवी बृजा प्रसाद के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन
पालीगंज। बुधवार को अनुमंडल सह प्रखंड क्षेत्र के रामपुर नगमा गांव में समाजसेवी बृजा प्रसाद यादव के पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धाजंलि समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता रामेश्वर सिंह तथा संचालन चंद्रेश नारायण ने किया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम बृजा प्रसाद यादव के आदमकद प्रतिमा पर मौजूद लोगों ने माल्यार्पण किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित बिहारखाद्य आयोग के अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा ने कहा कि बृजा प्रसाद एक अच्छे समाजसेवी के साथ-साथ एक शिक्षक के रूप में बच्चों के लिए अच्छे भविष्य निर्माता थे। वहीं भाजपा नेता रवि कुमार ने बताया कि बृजा प्रसाद शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीति में कदम रखकर एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में अपना पहचान बनाया था। समारोह के दौरान गायक राजा बाबू, मुन्ना लाल खत्री, कमलेश्वर यादव व दिनेश्वर यादव ने अपनी निर्गुण गीत प्रस्तुत कर त्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। जबकि स्वागत दुर्गेश नारायण व अखिलेश नारायण ने किया
मौके पर मनी यादव, रणधीर यादव, अशोक वर्मा, पालीगंज के उप प्रमुख धर्मेंद्र यादव, जिला परिषद रामनारायण यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार, अंशुमन कुमार, मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार, नारायण कुमार, रवि कुमार, सुरेश कश्यप, संधीर यादव जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।


